फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई, MOIC का वेतन रोकने और नोटिस जारी करने के दिए आदेश
जिलाधिकारी डॉ0 अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की ए0एन0सी0 जांच की