भोरे: भोपतपुरा गांव में बिजली चोरी की सूचना पर छापेमारी करने गए कर्मियों को बंधक बनाया, जान से मारने की कोशिश, मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के भोपतपुरा गांव में बिजली चोरी की सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मियों को बंधक बनाकर जान से मारने की कोशिश की गई। इसके साथ ही सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। मामले को लेकर जे ई सुदीप कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसी गांव के रामप्रीत प्रसाद तथा उनके पुत्र प्रदीप साह को आरोपित किया गया है।