भोरे: भोरे पंचायत उपचुनाव: मतदाताओं ने जताया नए चेहरों पर भरोसा, गोपालपुर व जगतौली में बने नए मुखिया
भोरे प्रखंड की दो पंचायतों में मुखिया पद के लिए हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने नए चेहरे पर अपना भरोसा जताया है। शुक्रवार की सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होने के बाद प्रत्याशियों की सासें अटकी हुई थी। जब मुखिया पद के लिए परिणाम की घोषणा हुई तो पुराने चेहरे को हार का सामना करना पड़ा। गोपालपुर और जगतौली पंचायत में मुखिया पद के लिए दो नए चेहरे मिले।