#बलिया डॉ. श्यामा प्रसाद #मुखर्जी की 125वीं जयंती पर #बेल्थरारोड में राष्ट्रवाद, शिक्षा और भारतीय संस्कृति का संदेश गूंजा। भारतीय सांस्कृतिक मंत्रालय के तत्वावधान में ग्रामीण जनता शिक्षण सेवा संस्थान की प्रबंधक एवं कार्यक्रम की आयोजक मीरा सिंह के नेतृत्व में मुजौना स्थित #आरबी चिल्ड्रेन वैली स्कूल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। निबंध और ड्राइंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई, वहीं विजेताओं को एसडीएम शरद चौधरी, पूर्व विधायक गोरख पासवान और नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने सम्मानित किया। मीरा सिंह ने आयोजन के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रभावना, रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना विकसित करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#ShyamaPrasadMukherjee #NationalUnity #BeltharaRoad