कार्तिक पूर्णिमा और ददरी मेले को लेकर अलर्ट मोड में बलिया पुलिस, एसपी ने की पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग
बलिया: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व एवं ऐतिहासिक ददरी मेले को सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सोमवार को ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने स्नान घाटों पर भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने पर भी जोर दिया।
ब्रीफिंग के बाद एसपी ने ददरी मेला परिसर में बने बैरक, मेस, बम डिस्पोजल दस्ता और डॉग स्क्वायड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#BalliaPolice #KartikPurnima #DadriMela #BalliaNews #UPPolice