🇮🇳 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस | 14 अगस्त 2026
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, खगड़िया की ओर से कैंडिल मार्च एवं दो मिनट का मौन धारण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
🕯️ कैंडिल मार्च समाहरणालय परिसर, खगड़िया से अनुमंडल कार्यालय, खगड़िया तक निकाला जाएगा। इसमें जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, युवा तथा आमजन की सहभागिता रहेगी।
आइए, विभाजन की विभीषिका में प्राण गंवाने वाले एवं विस्थापित हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संकल्प लें।
#विभाजनविभीषिकास्मृतिदिवस #PartitionHorrorsRemembranceDay #Khagaria #DistrictAdministration #NationalUnity
Khagaria, Bihar | Aug 14, 2026