पुलिस ने बरामद किए 102 गुमशुदा मोबाइल, कीमत करीब 23 लाख रुपये
बलिया: पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में बलिया पुलिस की सर्विलांस सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 102 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से बरामद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। इस कार्रवाई में सर्विलांस सेल प्रभारी अजय साहनी सहित टीम के पुलिसकर्मियों एवं विभिन्न थानों की CEIR टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
#BalliaPolice #MobileRecovery #BalliaNews #CEIRPortal #UPPolice