घाटमपुर: दीपदान का आयोजन, सवा लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा मां कूष्मांडा देवी परिसर
घाटमपुर कस्बे में नवरात्रि के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा देवी मंदिर में दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां पर सूरज ढलते ही एक साथ हजारों की संख्या में दीप जगमगा उठे। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा। दीप दान देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। जिसके चलते मंदिर में भारी पुलिस बल तैनात रहा हैं।