कोतमा: बिजुरी पुलिस ने निर्धारित रूट छोड़कर ले जा रहे 5 टेलर कोयला जब्त किया
Kotma, Anuppur | Sep 7, 2026 बिजुरी पुलिस ने सोमवार 5 बजे बताया कि अनाधिकृत मार्ग से कोयला परिवहन करते पांच टेलरों को करीब 200 टन कोयले के साथ जब्त किया है। जांच में दो वाहनों की परिवहन पर्ची की अवधि समाप्त मिली। पुलिस ने चालकों के खिलाफ प्रकरण तैयार कर कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को भेजा है।