नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित...
आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को बिथान जीविका के तीनों जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यालय सभागार में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि द्वारा उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों, सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन पर इसके नकारात्मक प्रभाव तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही सभी उपस्थित प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक शिवांशु, क्षेत्रीय समन्वयक अविनाश कुमार मंडल, ऑफिस असिस्टेंट प्रभाकर कुमार, प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ मधुकर, संकुल स्तरीय संघ की प्रतिनिधि तथा विभिन्न कैडर उपस्थित रहे।
इस अभियान के तहत प्रखंड के सभी तीन संकुल संघों में कुल 181 लोगों ने सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। संकुलवार उपस्थिति इस प्रकार रही-
- चमत्कार संकुल संघ, बिथान - 62
- उत्कर्ष संकुल संघ, सोहमा - 75
- आनंद संकुल संघ, सखवा - 44
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नशे के विरुद्ध सामूहिक संकल्प को मजबूत करना तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
#NashaMuktBihar
#abhiyan
#jeevika
#DistrictAdministration
#Samastipur
#CmSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
JEEVIKA Bihar
Patna, Bihar | Nov 2, 2026