त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा डेहरी अनुमंडल क्षेत्र की विभिन्न मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपयोग की अवधि की जांच की गई। इस दौरान कई दुकानों में अवधि समाप्त हो चुके खाद्य पदार्थ एवं मिठाइयां पाई गईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।
जिलाधिकारी द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग को त्योहारों के दौरान नियमित रूप से जांच अभियान चलाने तथा मिलावटी, खराब एवं अवधि समाप्त खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने का निर्देश दिया गया है।
जिला प्रशासन ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करें तथा उपभोक्ताओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही उपलब्ध कराएं।
#IPRD
#bihargovernment
#publicservice
#RohtasAdministration
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Patna, Bihar | Nov 2, 2026