ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में बच्चों ने दिखाया दम, 35 में 27 ने मारी बाजी
पूर्वी चंपारण के चकिया में खेल प्रतिभाओं को निखारने और बच्चों में आत्मरक्षा के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को एक दिवसीय ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। विजय पब्लिक स्कूल में चकिया ताइक्वांडो एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित इस परीक्षा में कुल 35 बच्चों ने अपनी प्रतिभा, कौशल और अभ्यास का प्रदर्शन किया। इनमें से 27 बच्चे सफल घोषित किए गए।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
#Taekwondo #ChakiaTaekwondoAcademy #BeltPromotionTest #ChakiaNews #EastChamparan