बांका: तेलिया गांव में विवाद के चलते 90 वर्षीय वृद्ध को मारा गया, घायल
Banka, Banka | Nov 23, 2024 आपसी विवाद को लेकर तेलिया गांव में शनिवार की शाम करीब 5 बजे 90 वर्षीय वृद्ध को मारकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी वृद्ध का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया। परिजनो ने बताया तेलिया गांव निवासी अबदूल रशीद नमाज अदा कर घर जा रहे थे। इस दौरान गांव के उजाला खातुन, रेश्मा खातुन व गुलफराज ने वृद्ध के साथ मारपीट करने लगा। जिसमें वह जख्मी हो गया।