बांका: भीतिया पंचायत भवन में धूमधाम से मनाया गया जनजाति गौरव दिवस
Banka, Banka | Nov 23, 2024 धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जनजाति गौरव दिवस शनिवार की सुबह करीब 11 बजे भीतिया पंचायत भवन फुल्लीडुमर में बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जागेश्वर मरांडी के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।