बांका: डीआरसीसी में सक्षमता परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकों का अंतिम दिन काउंसलिंग, 11 शिक्षक रहे अनुपस्थित
Banka, Banka | Nov 23, 2024 सक्षमता परीक्षा पास करने वाले नियोजित शिक्षकों की 2 महीने के बाद समाहरणालय के समीप डीआरसीसी में दोबारा काउंसलिंग का काम शुरू किया गया। काउंसलिंग का कार्य अंतिम दिन शनिवार की शाम करीब 4 बजे तक हुआ। वहीं अंतिम दिन 275 शिक्षकों में 11 शिक्षक अनुपस्थित रहे।