बांका: डीएम के निर्देश पर सहायक अभियंता ने खड़हारा गांव से अमीनपुर पथ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
Banka, Banka | Nov 23, 2024 डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल बांका -दो के अंतर्गत बाराहाट प्रखंड में निर्माणाधीन खड़हारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना पथ से अमीनपुर पथ का निरीक्षण किया गया। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे सहायक अभियंता सोनू कुमार ने पथ का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया।