बांका: महेशाडीह गांव में सोनी कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का उद्घाटन, प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने किया शुभारंभ
Banka, Banka | Nov 23, 2024 जीविका सोनी कृषि उद्यमी सेवा केंद्र का उद्घाटन महेशाडीह में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे किया गया। इस अवसर पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक कुमुद शंकर ने केंद्र का उद्घाटन किया और कृषि उद्यमियों को संबोधित किया। इस दौरान परियोजना प्रबंधक ने कहा कि केंद्र कृषि उद्यमियों को विभिन्न सेवाएं प्रदान करेगा।