फुल्लीडूमर: डोमोडीह गांव से अपहृत किशोरी को अपहर्ता प्रेमी युवक संग फुल्लीडुमर पुलिस ने गुजरात के राजकोट से किया दस्तयाब
फुल्लीडुमर पुलिस ने डोमोडीह गांव से डेढ़ वर्ष पूर्व अपहृत एक किशोरी को गांव के ही प्रेमी अपहर्ता युवक शिवनंदन ठाकुर के साथ गुजरात के राजकोट से बरामद कर लिया। दोनों की बरामदगी थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने गुप्त सूचना पर उसके ठिकाने पर छापेमारी कर की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले साल अप्रैल महीने में किशोरी के पिता ने शादी की नीयत से अपहरण की प्राथमिकी कराई थी।