फुल्लीडूमर: बहोरना गांव में नंगे बिजली तार के चपेट में आने से एक शख्स की मौत, परिजनों में मचा को कोहराम
प्रखंड के खेसर थानांतर्गत बहोरना गांव में बिजली करंट लगने से 55 वर्षीय गजाधर मंडल की मौत हो गई। वह घर में लगे बिजली मोटर से टंकी में पानी चढ़ा रहा था। जहां बिजली के नंगे तार के चपेट में आने से उसे जोरदार का झटका लगा और कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। अचानक ऐसी घटना हो जाने से मृतक के परिजन स्तब्ध हैं। घटना के बाद उसकी पत्नी एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।