फुल्लीडूमर: खेसर एवं फुल्लीडुमर थाने में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर आयोजित जनता दरबार में दो मामलों का किया गया निष्पादन
खेसर एवं फुल्लीडुमर थाने पर जनता दरबार का आयोजन सीओ मनोज कुमार की उपस्थिति में अलग-अलग समय में आयोजित किया गया। खेसर थाने पर SI संजय कुमार की उपस्थिति में खेसर बाजार के गणेश पंडित एवं मोहम्मद हाशिम के बीच गणेश पंडित के केवाला जमीन से होकर रास्ता लेने के विवाद की सुनवाई की गई। जिस पर दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनकर स्वयं CO ने स्थल निरीक्षण किया।