फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर चौन्हा बथान विद्यालय में पुत्र के जख्मी होने पर पहुंची मां के साथ शिक्षक ने की बदसलूकी, बीडीओ को दिया आवेदन
फुल्लीडुमर के चौन्हा बथान प्राथमिक विद्यालय में खेलने के दौरान हम उम्र बच्चों द्वारा धक्का देने से एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची मां शबाना परवीन के साथ शिक्षक मुकेश कुमार ने बदसलूकी कर विद्यालय से बच्चे का नाम कटवा लेने की धमकी दी। मामले को लेकर पीड़िता के द्वारा बीडीओ कृष्ण कुमार को शिक्षक के खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया।