फुल्लीडूमर: बहोरना गांव के पास लोहागढ़ नदी के टूटे डायवर्सन का मरम्मती कार्य शुरू, 10 दिनों से वाहनों का आवागमन है ठप
खेसर-तारापुर मार्ग में बहोरना गांव के पास लोहागढ़ नदी में आई बाढ़ से टूटे डायवर्सन की मरम्मती का कार्य शुरू हो गया है। यहां मालूम हो की 10 दिन पूर्व नदी में आई बहार से डायवर्सन टूटकर नदी में बह गया था। जिसके बाद से इस मार्ग से वाहनों का आवागमन ठप है। जिसका मरम्मती कार्य ग्रामीण पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। एक सप्ताह में मरम्मत कार्य पूरा होगा।