फुल्लीडूमर: गोरैय गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार
फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के गोरैय गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें वंदना देवी, सुरेश यादव, जितेंद्र यादव, मनीषा कुमारी, रुबी कुमारी जख्मी हो गई। सभी घायलों का इलाज फुल्लीडुमर अस्पताल में कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई।