मंझनपुर: मोहब्बत का खूनी अंजाम, शादी की जिद पर प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर को उतारा मौत के घाट, खुजा पुलिया के पास से किया गिरफ्तार
कौशांबी। शादी के रास्ते में रोड़ा बन रही प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया कि इलाके में सनसनी फैल गई। मोहब्बतपुर पइंसा इलाके में तीन साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या उसके प्रेमी भूप सिंह ने कर दी। पुलिस ने बुधवार को खुजा पुलिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।