मंझनपुर: कोखराज इलाके में सड़क पर गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद की हुई शिकायत, मंझनपुर में एसपी ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंझनपुर में पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बुधवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम अंडर कंट्रक्शन ब्रिज के पास कोखराज इलाके में दो गाड़ियां आमने सामने आ गई।दोनो जिद पर अड़ गए फिर मारपीट हुई।मारपीट दोबारा से हुई है।थाने में मामले की शिकायत हुई है जिन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है।पुलिस जाँच में जुटी है।