मंझनपुर: अहिरन का पुरवा में मिली कई दिन पुरानी लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी
महेवाघाट थाना क्षेत्र के अहिरन का पुरवा में मंगलवार रात एक अज्ञात लाश देखी गई।बताया जाता है कि यह एक युवक की लाश है जो 4 से 5 दिन पुरानी बताई जाती है। घटना की जानकारी फील्ड यूनिट पुलिस को दी गई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है। लाश को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है।मृतक की पहचान पुलिस ने शुरू कर दिया है।