मंझनपुर: महेन्द्र गांव में धान की रोपाई कर रही महिलाओं पर दबंगों ने बरपाया कहर, लाठी-डंडों से पीटकर फसल को किया नष्ट
कौशांबी जिले में धान की रोपाई कर रही महिलाओं पर लाठी - डंडों से लैस दबंगों ने हमला बोल दिया है। इसके बाद समूचे फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर फसल नष्ट करते हुए खेत कब्जा कर लिया है। दबंगों के हमले से कई लोगों को चोटें आई हैं। दबंगों के कहर से सहमी घायल महिलाओं ने थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।