मंझनपुर: करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से जबरन दुष्कर्म का आरोप, थाने से नहीं मिला इंसाफ, एसपी से न्याय की गुहार
कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर पर नाबालिग को अकेली देखकर गांव का दबंग पहुंचा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके दादा ने दुष्कर्म करते हुए देखा तो दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए नाबालिग को छोड़कर फरार हो गया। इसकी शिकायत करारी थाना पुलिस से की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।