मंझनपुर: मंझनपुर ब्लाक परिसर में तलाक को लेकर बवाल, लड़की पक्ष ने लड़के वालों पर बरसाईं लाठियां और बेल्ट, मारपीट का वीडियो वायरल
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर ब्लाक परिसर में बुधवार को समय करीब 2 बजे तलाक के विवाद ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। परिवार न्यायालय में तलाक के लिए पहुंचे दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर बात इतनी बढ़ गई कि लड़की पक्ष के दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडों और बेल्ट से लैस होकर लड़के पक्ष पर हमला बोल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।