टीकमगढ़: अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर ने वन स्टॉप सेंटर टीकमगढ़ का किया औचक निरीक्षण, सुविधाओं का किया गया अवलोकन
अपर कलेक्टर पीएस चौहान और संयुक्त कलेक्टर शैलेंद्र सिंह के द्वारा टीकमगढ़ वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था का समस्त रिकार्ड एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया गया। वन स्टॉप सेंटर में रहने वाली बालिका से सुविधाओं के बारे में पूछताछ की गई। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।