टीकमगढ़: टीकमगढ़ झांसी रोड पर स्थित अपने फार्म हाउस पर पूर्व सीएम उमा भारती ने किया श्री राम स्मरण कार्यक्रम ,सुनाए भजन
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने टीकमगढ़ झांसी रोड पर स्थित अपने फार्म हाउस पर आज श्री राम स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से जुड़े अपने स्मरण सुनाए। उन्होंने राम भक्ति में डूब कर भजन सुनाए। और लोकसभा चुनाव के बारे में भाजपा की 400 सीटे आने की बात कही।