टीकमगढ़: दिगौड़ा में नल जल योजना के अंतर्गत पानी की सप्लाई 28 जनवरी से है बंद,ग्रामीण हुए परेशान
ग्राम पंचायत दिगौड़ा में नल जल योजना के तहत करोड़ों रुपए की लागत से नियमित रूप से पानी की सप्लाई के लिए कार्य कराया गया था और कुछ दिन पहले निर्मित पानी की टंकी में लीकेज हो गया थी, जिससे कुछ दिनों तक दिगौड़ा क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद रही। और अब फिर 28 जनवरी से आज दिनांक तक पानी पानी की सप्लाई बंद है,जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।