टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले के शासकीय माध्यमिक शाला सगरवारा संकुल कुंडेश्वर के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में दी प्रस्तुति
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर उल्लास मेले का आयोजन शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेशनल बाल भवन एनसीईआरटी कैंपस नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसमें टीकमगढ़ जिले के शासकीय माध्यमिक शाला सगरवारा के बच्चों ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।