टीकमगढ़: शासकीय आयुर्वेद औषधालय समर्रा द्वारा रावत मोहल्ला समर्रा में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित
कलेक्टर के निर्देश अनुसार आज जिला आयुष अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार अहिरवार के मार्गदर्शन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय समर्रा द्वारा रावत मोहल्ला समर्रा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 76 रोगियों की जांच कर रोगानुसार औषधि प्रदान की गई। शिविर में वात रोग, कास, चर्म रोग, स्त्री रोग, उदर रोग आदि रोगों की दवा प्रदान की गई।