बौंसी: डहुआ पंचायत के अनुसूचित जनजाति टोला हरिपुर में विशेष शिविर का हुआ आयोजन
Bausi, Banka | Apr 26, 2025 प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार की उपस्थिति में बौंसी प्रखंड के डहुआ पंचायत के अनुसूचित जनजाति टोला हरिपुर में शनिवार करीब 11 बजे कैंप का आयोजन कर जनता की समस्या को सुनी गयी। जहां विभिन्न विभाग के स्टाॅल लगाए गए थे। संबंधित स्टॉल पर विभागीय पदाधिकारी समस्याओं को सुनने के साथ आवेदकों का आवेदन भी प्राप्त किया गया।