बौंसी: राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोतवाली में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
Bausi, Banka | Apr 24, 2025 रजौन के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोतवाली में गुरुवार करीब 1:00 बजे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बृजेश कुमार और कॉलेज के प्राचार्य डॉ रानी बेगम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में 19 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। छात्र-छात्राओं को रक्तदान के फायदा से अवगत कराया गया।