बौंसी: धोरैया विधायक ने रजौन प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया
Bausi, Banka | Apr 24, 2025 धोरैया विधायक भूदेव चौधरी ने गुरुवार करीब 2:00 रजौन प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। वे आरटीपीएस काउंटर पहुंचे, जहां पर कर्मियों को निर्देश दिया कि छात्र-छात्राओं के जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र सही समय पर बनाएं। छात्रों की लगातार उन्हें शिकायत मिल रही है। किसानों के लिए चल रहे सर्वे कार्य का भी विधायक ने जायजा लिया।