बौंसी: बीरनगढ़ के पास पुलिस ने बाइक से 4.320 लीटर विदेशी शराब बरामद की, बाइक जब्त
Bausi, Banka | Apr 25, 2025 बाराहाट थाना क्षेत्र के बीरनगढ़ समीप से पुलिस ने एक बाइक से 4.320 लीटर विदेशी शराब बरामद कर लिया। इसके साथ-साथ पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है। शुक्रवार करीब 5 बजे बताया कि बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान एक युवक पुलिस को देखते ही दूर सड़क पर बाइक खड़ी कर मौके से फरार हो गया।