बौंसी: कुडरो गांव में आग लगने से दो घर राख में तब्दील, सामान जलकर हुआ नष्ट
Bausi, Banka | Apr 25, 2025 बौसी प्रखंड क्षेत्र के कुडरो गांव में शुक्रवार करीब 3:00 बजे आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया। घर में रखा सामान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया। गृह स्वामी सुदामा चरण पांडे एवं शंभू पांडे के घर में रखा सभी सामान जल गया। काफी नुकसान होने के बाद दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया। पीड़ित ने अंचलाधिकारी से मुआवजा की मांग की है।