🚨 कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन! किराए पर कार-बाइक देने वालों पर शिकंजा, 9 बाइक और 3 कारें जब्त 🚨
🔥 ऑपरेशन HAWK के तहत जवाहर नगर पुलिस की सख्त कार्रवाई!
कोटा के इंद्रा विहार, तलवंडी और राजीव गांधी नगर क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 9 बाइक और 3 कारों को जब्त किया गया, जबकि 2 युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
⚡ कार्रवाई की बड़ी बातें: 🔹 9 बाइक जब्त 🔹 3 कारें जब्त 🔹 2 युवक गिरफ्तार 🔹 राजीव गांधी नगर में किराए पर बाइक-कार देने वाली 2 दुकानों को बंद करवाया गया। 🔹 दुकानों को बंद करवाने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा जाएगा।
कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में जवाहर नगर थाना पुलिस की यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किराए पर कार-बाइक देने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
❓ सवाल यह है—क्या किराए पर वाहन देने वालों के लिए सख्त नियम और निगरानी जरूरी है? अपनी राय कमेंट में बताएं।
✍️ जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाडा
#Kota #KotaPolice #OperationHAWK #JawaharNagar #KotaNews #RajasthanNews
Ladpura, Kota | Oct 9, 2026