कोटा के प्रेमनगर अफोर्डेबल में चोरों का आतंक, दिनदहाड़े चोरी से दहशत!
सर्दी बढ़ते ही चोरी की वारदातों का डर, दो दिन पहले घर से सोने की चूड़ियां और पायल चोरी होने का आरोप
कोटा। प्रेमनगर अफोर्डेबल क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आने से लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, दो दिन पहले उनके घर में चोरी हुई, जहां से सोने की दो जोड़ी चूड़ियां और पायल चोरी हो गईं।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नजर नहीं आई है। दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ रही है।
सर्दी का मौसम शुरू होते ही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। ऐसे में सवाल है कि प्रेमनगर अफोर्डेबल में घरों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई कर चोरी हुए आभूषण बरामद करने की मांग की है।
जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाडा
#Kota #KotaNews #प्रेमनगर #चोरी #KotaPolice #RajasthanNews
Ladpura, Kota | Oct 23, 2026