कोटा में पुरानी रंजिश में युवक पर पत्थर से हमला, सिर फूटा
संतोषी नगर चौराहे पर वारदात, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती
कोटा। शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर चौराहे पर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान संतोषी नगर निवासी शंकर यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाडा
Ladpura, Kota | Oct 23, 2026