Public App Logo
Profile Picture

Hadhoti Challenge News

@mangal_singh
814Followers
0Following
Kota -KEDL अधिकारी ने उर्जा मंत्री हीरालाल नागर से कहा हमारी गलती हे कोटा नगर निगम की महापौर ने भी माना  गलती तुम्हारी है कमेंट में जरूर बताएं
पंचायत चुनाव की घोषणा पर शांति धारीवाल का बीजेपी पर हमला
खाद संकट और कालाबाजारी को लेकर सरकार पर निशाना

धारीवाल ने बीजेपी सरकार पर हर वर्ग को परेशान करने का आरोप लगाया
मुझे शर्म आती है कि मैं ऊर्जा मंत्री हूं और अपने क्षेत्र में ही हालत खराब है क्या कहना चाहते हैं मंत्री जी कमेंट में जरूर बताएं
*BREAKING~~~~**

*कार के इंजन में घुसा 4 फीट का अजगर, मची अफरा-तफरी*

कोटा के शांति नगर दादाबाड़ी में RJ20 CL 4793 कार के इंजन में अजगर घुस गया। रोड पर अजगर को देख लोगों ने सूचना दी।

स्नेक कैचर गोविन्द शर्मा मौके पर पहुंचे और इंजन की तरफ से अजगर को सुरक्षित पकड़कर बाहर निकाला। अजगर करीब 4 फीट लंबा था।

वन विभाग के भवानी सिंह जी को सूचना देकर अजगर को नया लाडपुरा रेंज के चंबल गार्डन में छोड़ा गया।
पुलिस का एक्शन मची अचानक अफरा तफरी कमेंट में जरूर बताएं
कोटा शहर के अंदर ट्रैफिक की हालत देखते हुए आज आपको लाइव तस्वीर दिखा रहे हैं यह नजारा केशवपुरा चौराहे का है जहां पर ट्रैफिक के नाम पर एक होमगार्ड का जवान नजर आया बाकी कहां गए कमेंट में जरूर बताएं
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने दिए यह कैसे संकेत कहा केडीएल के जाने का समय हो गया है कमेंट में जरूर बताएं क्या कहना चाहेंगे आप आम जनता
हीरालाल नागर ने बदहाल व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मंत्री ने चेतावनी दी—सुधार नहीं हुआ तो कंपनी टर्मिनेट होगी
🚨 कोटा पुलिस का ऑपरेशन H.A.W.K. तेज! 15 बदमाश गिरफ्तार, 8 वाहन जब्त
कोटा शहर में चाकूबाजी और धारदार हथियारों के खिलाफ पुलिस ने OPERATION H.A.W.K. (HUNT AGAINST WEAPONS & KNIVES) शुरू कर कार्रवाई तेज कर दी है। अभियान के पहले ही दिन पुलिस ने 15 आदतन बदमाशों को अवैध धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, महानिरीक्षक कोटा रेंज हरेन्द्र महावर की पहल और पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में 2 अक्टूबर से यह अभियान शुरू किया गया। कार्रवाई के लिए शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 9 पुलिस टीमों का गठन किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध चाकू व धारदार हथियार रखने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए। वहीं एमवी एक्ट की धारा 185 में 2 और धारा 207 में 6 कार्रवाई करते हुए कुल 8 वाहन जब्त किए गए।
पुलिस का फोकस हथियारों के निर्माण, बिक्री, परिवहन, भंडारण और इस्तेमाल पर रोक लगाने के साथ-साथ चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने पर है।
सवाल अब यह है—क्या OPERATION H.A.W.K. से कोटा में चाकूबाजी और हथियारबाजों पर वास्तव में लगाम लगेगी?
<nis:link nis:type=tag nis:id=kotapolice nis:value=KotaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=operationhawk nis:value=OperationHAWK nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kotanews nis:value=KotaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kota nis:value=Kota nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=policeaction nis:value=PoliceAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=knifecrime nis:value=KnifeCrime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthanpolice nis:value=RajasthanPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mangalsinghhada nis:value=MangalSinghHada nis:enabled=true nis:link/>
🚨 गांधी जयंती पर ड्राई डे... फिर कोटा में शराब कैसे मिली?
अगर कोटा में 2 अक्टूबर को ड्राई डे के बावजूद शराब मिलने की शिकायतें सही हैं, तो सवाल सिर्फ शराब बिक्री का नहीं, आबकारी विभाग की निगरानी और कार्रवाई का भी है।
सरकारी नियम साफ है—गांधी जयंती ड्राई डे है और इस दिन शराब की बिक्री प्रतिबंधित है।
आबकारी विभाग की आधिकारिक शिकायत व्यवस्था पर 1800-180-6436 टोल-फ्री नंबर भी दिया गया है। हालांकि इससे कुछ फर्क नहीं पड़ेगा अवेध शराब वालों को फिर भी आप कोशिश कर लेना कमेंट में बताइए क्या इस नंबर पर शिकायत करना सही है
🚨 गांधी जयंती पर ड्राई डे... फिर कोटा में शराब कैसे मिली?
अगर कोटा में 2 अक्टूबर को ड्राई डे के बावजूद शराब मिलने की शिकायतें सही हैं, तो सवाल सिर्फ शराब बिक्री का नहीं, आबकारी विभाग की निगरानी और कार्रवाई का भी है।
सरकारी नियम साफ है—गांधी जयंती ड्राई डे है और इस दिन शराब की बिक्री प्रतिबंधित है।
तो फिर सवाल ये है👇
❓ क्या ड्राई डे का नियम सिर्फ कागजों में रह गया?
❓ क्या जिम्मेदार अधिकारियों को अवैध बिक्री की जानकारी नहीं थी?
❓ शिकायतें सही पाई गईं तो ठेका संचालकों और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होगी?
❓ क्या कोटा में ड्राई डे की जमीनी हकीकत की जांच होगी?
नियम अगर है तो उसका पालन भी जमीन पर दिखना चाहिए।
अब देखना होगा—शिकायतों पर कार्रवाई होती है या मामला सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाता है?
कोटा में दर्दनाक हादसा: सफाई करते समय नाली में गिरा 48 वर्षीय बाबूलाल, सरिए से लगी गंभीर चोट
कोटा। आरके पुरम थाना क्षेत्र में होटल शीश महल रेस्टोरेंट के पास एक 48 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बाबूलाल कश्यप पुत्र नारायण कश्यप के रूप में हुई है।
कोटा में दर्दनाक हादसा: सफाई करते समय नाली में गिरा 48 वर्षीय बाबूलाल, सरिए से लगी गंभीर चोट
कोटा। आरके पुरम थाना क्षेत्र में होटल शीश महल रेस्टोरेंट के पास एक 48 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बाबूलाल कश्यप पुत्र नारायण कश्यप के रूप में हुई है।
Video 14
🚨 कोटा में दर्दनाक हादसा: सफाई करते समय नाली में गिरा 48 वर्षीय बाबूलाल, सरिए से लगी गंभीर चोट गरीब अपनी जान से गया जिम्मेदार कौन कमेंट में जरूर बताएं
Video 16
कोटा में हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला, स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने चाकुओं से गोदा
कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। संजय नगर निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद आजम खान पर अय्यप्पा मंदिर के पास बदमाशों ने चाकू, गंडासा, पाइप और सरिया से हमला कर दिया। आजम को विज्ञान नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक आजम छतरपुर रोड स्थित अय्यप्पा मंदिर के पास अपनी फोर व्हीलर के पास खड़ा था। इसी दौरान पीछे से एक स्विफ्ट कार आई। कार से करीब 5-6 युवक उतरे और गाली-गलौज करते हुए आजम को कोटा छोड़ने की धमकी दी। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
कोटा पुलिस के OPERATION H.A.W.K.’.... शुरू करते ही ‘ विज्ञान नगर मे चाकू बाजी 
कैसे कसेगी चाकूबाजी और अवैध हथियारों पर पुलिस शिकंजा! 🚨🔪

कोटा शहर में चाकूबाजी और अवैध धारदार हथियारों की रोकथाम के लिए अक्टूबर महीने में विशेष अभियान शुरू किया गया है। ‘Hunt Against Weapons & Knives’ अभियान के तहत सघन नाकाबंदी, अचानक चेकिंग और रात्रि गश्त बढ़ाई गई है। 👮‍♂️

अभियान में ड्रोन कैमरों, अभय कमांड सेंटर और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। हिस्ट्रीशीटरों और पूर्व में चाकूबाजी में शामिल रहे बदमाशों की निगरानी के साथ होटल, लॉज, किराएदारों और PG का सत्यापन भी किया जाएगा।
गांधी जयंती पर कोटा में ना तो शराब बंद हुई ना नॉनवेज बंद हुआ मुख्य बाजारों में भीड़ देखने को मिली कमेंट में जरूर बताएं कितना सच कितना झूठ
🔴 कोटा में हिस्ट्रीशीटर पर जानलेवा हमला, स्विफ्ट कार में आए बदमाशों ने चाकुओं से गोदा
कोटा। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। संजय नगर निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद आजम खान पर अय्यप्पा मंदिर के पास बदमाशों ने चाकू, गंडासा, पाइप और सरिया से हमला कर दिया। आजम को विज्ञान नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक आजम छतरपुर रोड स्थित अय्यप्पा मंदिर के पास अपनी फोर व्हीलर के पास खड़ा था। इसी दौरान पीछे से एक स्विफ्ट कार आई। कार से करीब 5-6 युवक उतरे और गाली-गलौज करते हुए आजम को कोटा छोड़ने की धमकी दी। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने आजम पर चाकू से करीब 9-10 वार किए। एक चाकू पसली के पास घुसने से फेफड़े में चोट आई, जबकि गर्दन पर भी चाकू से वार किया गया। गंभीर रूप से घायल आजम खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचा, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
आजम के बड़े भाई आवेश खान के मुताबिक हमले के बाद से परिवार युवक की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
वहीं विज्ञान नगर थानाधिकारी रामलक्ष्मण ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
9-10 चाकू के वार… पसली से फेफड़े तक पहुंचा जख्म और गर्दन पर हमला—आखिर पुरानी रंजिश में किसने रची जानलेवा हमले की साजिश?
🐍 बच्चों को बचाने के लिए कोबरा से भिड़ा कुत्ता, दोनों की हालत बनी चर्चा का विषय
कोटा | भामाशाह मंडी के पास
भामाशाह मंडी के पास एक फैक्ट्री गेट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ब्लैक कोबरा और कुत्ते के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने बच्चों को बचाने के लिए कोबरा से मुकाबला किया और उसे दो टुकड़ों में कर दिया।
हालांकि, कोबरा के डसने से कुत्ते की करीब 10 मिनट में मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल कोबरा अभी जिंदा बताया जा रहा है और उसकी हालत नाजुक है।
घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारी भवानी सिंह जादौन को दी गई है। घायल कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर चिड़ियाघर को सुपुर्द करने की तैयारी की जा रही है।
बच्चों को बचाने के लिए कुत्ते की इस भिड़ंत की चर्चा इलाके में बनी हुई है।
🚨 खेतों में लगे ट्रांसफॉर्मर के उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
देवली मांजी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
कोटा ग्रामीण के देवली मांजी थाना पुलिस ने खेतों पर लगे विद्युत ट्रांसफॉर्मर के उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर के अनुसार कार्रवाई के दौरान अरविन्द पुत्र सूरजमल बागरी (25), निवासी गोदल्याहेड़ी, थाना कैथून तथा ललित कुमार पुत्र केसरीलाल बागरी (21), निवासी डूंगरज्य, थाना दीगोद को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों एवं साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाड़ा
<nis:link nis:type=tag nis:id=kota nis:value=Kota nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kotanews nis:value=KotaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kotapolice nis:value=KotaPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kotaruralpolice nis:value=KotaRuralPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=transformerchori nis:value=TransformerChori nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/>
थाने में ‘थर्ड डिग्री’ का आरोप!
पैरों में रस्सी बांधकर तलवों पर डंडे बरसाने का दावा, सीने पर बैठकर चप्पलों से पीटने के आरोप
थाने में एक युवक ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर मारपीट के आरोप लगाए हैं। युवक का दावा है कि पहले उसके पैरों में रस्सी बांधी गई और फिर तलवों पर डंडे बरसाए गए।
आरोप है कि पिटाई के दौरान वह बेहोश हो गया। होश आने के बाद भी कथित तौर पर दोबारा डंडे और चप्पलों से मारपीट की गई। युवक ने यह भी दावा किया कि एक पुलिसकर्मी उसके सीने पर बैठ गया और चप्पल से पिटाई की।
बेहोश होने तक पिटाई और होश आने के बाद फिर मारपीट के इन आरोपों ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
कोटा में गांधी जयंती पर ड्राई डे का सिर्फ दिखावा, आबकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां

कोटा। गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में घोषित ड्राई डे के बावजूद कोटा शहर में शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। आबकारी विभाग के आदेश कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं, जबकि हकीकत में शहर के कई इलाकों में शराब आसानी से उपलब्ध है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि फिर ड्राई डे का ये नाटक क्यों?

2 अक्टूबर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर में शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। आदेश के अनुसार इस दिन शराब की बिक्री, परोसना और वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहता है। लेकिन कोटा शहर में जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है।

शहर के कई लाइसेंसी ठेकों के शटर भले ही आधे गिरे हों, लेकिन पीछे के दरवाजे से बिक्री जारी है। कई जगहों पर तो बिना किसी डर के एमआरपी से अधिक दाम पर शराब बेची जा रही है। अवैध रूप से चल रहे अड्डों और होम डिलीवरी के जरिए भी शराब आसानी से मिल रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर ड्राई डे पर यही कहानी दोहराई जाती है। आबकारी विभाग सिर्फ नोटिस जारी कर अपनी औपचारिकता पूरी कर लेता है, लेकिन फील्ड में कोई सख्ती नहीं दिखाई देती।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब नियमों का पालन ही नहीं करवाना तो ड्राई डे घोषित करने का क्या मतलब? क्या आबकारी विभाग की मिलीभगत से ये खेल चल रहा है या फिर विभागीय लापरवाही के चलते ठेका संचालक बेखौफ हैं?

गांधी जयंती जैसे पवित्र दिन पर जब देश नशा मुक्ति का संकल्प लेता है, उस दिन इस तरह से खुलेआम नियमों की अनदेखी गांधी जी के विचारों का भी अपमान है।

आबकारी विभाग को चाहिए कि वो तुरंत शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाए और नियम तोड़ने वाले लाइसेंसियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निलंबित करे।

- जनलिस्ट मंगल सिंह हाडा, कोटा