पूर्वी चंपारण को साढ़े चार हजार करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
बिहार के विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली के राजापाकर से 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम से पूर्वी चंपारण जिले को भी साढ़े चार हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की बड़ी सौगात मिली है। मोतिहारी के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
#PMNarendraModi #BiharVikas #MotihariNews #PurviChamparan #DevelopmentProjects
Patna Rural, Patna | Nov 21, 2026