प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर समस्तीपुर जिले को मिली ₹502.77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
जलापूर्ति, विद्युत, शिक्षा, श्रम, स्वास्थ्य, खेल एवं शहरी आवास से जुड़ी आठ महत्वपूर्ण योजनाओं से समस्तीपुर के विकास को मिलेगी नई गति...
समस्तीपुर, 21 नवंबर 2026।
माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी के बिहार दौरे के अवसर पर वैशाली में आयोजित विशाल जनसभा के दौरान बिहार को विभिन्न विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं की सौगात प्रदान की गई। इस अवसर पर समस्तीपुर जिले को भी विकास की महत्वपूर्ण सौगात मिली है। जिले में आधारभूत संरचना, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, श्रम एवं शहरी आवास के क्षेत्र में कुल ₹502.77 करोड़ की आठ महत्वपूर्ण योजनाओं एवं परियोजनाओं को शामिल किया गया है।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से समस्तीपुर जिले में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।
समस्तीपुर जिले को प्राप्त प्रमुख योजनाओं एवं परियोजनाओं का विवरण निम्नवत है—
समस्तीपुर जलापूर्ति परियोजना, फेज-1 – ₹228.45 करोड़ की लागत से जलापूर्ति परियोजना के माध्यम से पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
जिला स्तरीय संयुक्त श्रम कार्यालय भवन (G+1), समस्तीपुर – ₹6.33 करोड़ की लागत से श्रम विभाग के कार्यालय भवन का निर्माण।
उच्च माध्यमिक एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवनों का निर्माण – ₹6.52 करोड़ की लागत से कुल चार विद्यालय भवनों का निर्माण।
आर.एस.बी. इंटर स्कूल, मुसापुर मंगरा में स्पोर्ट्स हॉल-सह-जिम्नेजियम भवन का निर्माण – ₹10.31 करोड़ की लागत से खेल सुविधाओं का विकास।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) – ₹6.52 करोड़ की राशि के तहत 326 लाभार्थियों का गृह प्रवेश, जिससे अनेक परिवारों का अपने पक्के घर का सपना साकार हुआ।
33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का निर्माण – ₹62.78 करोड़ की लागत से कुल चार विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का निर्माण।
एल.आर. परियोजना योजना अंतर्गत अंचलों का सुदृढ़ीकरण – ₹181 करोड़ की लागत से अंचलों के सुदृढ़ीकरण का कार्य।
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण – ₹0.86 करोड़ की लागत से उजियारपुर एवं कल्याणपुर में दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण।
इन सभी योजनाओं पर कुल ₹502.77 करोड़ की राशि निर्धारित है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा बिहार के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए आधारभूत संरचना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को गति प्रदान की जा रही है। समस्तीपुर जिले में स्वीकृत एवं शामिल ये परियोजनाएं जिले के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
#जिला_प्रशासन_समस्तीपुर #Bihar #PMModi #BiharDevelopment #DevelopmentProjects #InfrastructureDevelopment #जलापूर्ति #शिक्षा #स्वास्थ्य #विद्युत #जनकल्याण #NewBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
PMO India
Patna, Bihar | Nov 21, 2026