पचरुखी: पचरुखी थाना परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
पचरुखी थाना परिसर में गुरुवार की संध्या पांच बजे थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि महाशिवरात्रि के जुलुस में डीजे और ऑर्केस्ट्रा पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। जुलुश दौरान गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।