पचरुखी: एसपी ने सराय थाने का निरीक्षण किया, दिए कई दिशा-निर्देश
सिवान एसपी अमितेश कुमार ने पचरुखी प्रखंड के सराय थाने का गुरुवार की संध्या 4:30 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर लंबित कांडों के निष्पादन हेतु आदेशित किया गया। साथ ही थाना परिसर की स्वच्छता,अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए बेहतर विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।