पचरुखी: पचरुखी बाजार से शराबी गिरफ्तार, जुर्माने के लिए सिवान भेजा गया
पचरुखी पुलिस ने थाना क्षेत्र के पचरुखी बाजार से मंगलवार की देर रात शराब के नशे में धुत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक पचरुखी निवासी राजेंद्र प्रसाद का पुत्र रवि कुमार बताया जा रहा है। बुधवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस ने बंदी को फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया ।