कोरांव: इंद्रप्रस्थ गेस्ट हाउस में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आंखों की बीमारियों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया
जया फाउंडेशन लखनऊ ने गुरुवार को कोरांव बाजार के इंद्रप्रस्थ गेस्ट हाउस में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आंखों की समस्याओं के बारे में जरूरी जानकारी दी। फाउंडेशन ने ग्रामीण इलाकों में आंखों की सुरक्षा, निकट दृष्टि दोष और दूर दृष्टि दोष जैसी समस्याओं के बारे में बताया। यह भी जानकारी दी गई कि ये समस्याएं किस उम्र में और कैसे होती हैं।