छतरपुर सागर के बंडा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। बंडा दौरे पर जा रहे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह छतरपुर में रुके और प्रदेश सरकार, पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।,दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार स्थानीय नेताओं, पुलिस और प्रशासनिक संरक्षण में चल रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने सागर के वर्तमान एसपी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि जब मौजूदा एसपी मुरैना में पदस्थ थे, उस दौरान भी जहरीली और अवैध शराब से मौतों के मामले सामने आए थे। अब सागर में भी उसी तरह की घटना हुई है, इसलिए निष्पक्ष जांच जरूरी है ताकि साफ हो सके कि अवैध शराब का कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल हैं।,जहरीली शराब से लोगों की जान जाना बेहद गंभीर मामला है, प्रशासन को केवल कार्रवाई का दावा करने के बजाय पूरे नेटवर्क की जांच करनी चाहिए।,वहीं छतरपुर में खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन और बीजेपी विधायक ललिता यादव द्वारा दिग्विजय सिंह सरकार में सड़कों की स्थिति पर उठाए गए सवाल पर दिग्विजय सिंह ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में मुख्य रूप से नेशनल हाईवे की स्थिति खराब थी, क्योंकि केंद्र सरकार पर्याप्त फंड नहीं देती थी, लेकिन राज्य और जिला स्तर की सड़कें बेहतर थीं।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर